Get App

1.8 किलोमीटर के लिए 700 रुपये! Ola, Uber सर्ज प्राइस के नाम पर वसूल रही भारी पैसा, गुड़गांव में लोग परेशान

कैब सर्विस की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में नाराजगी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। प्रोफेशनल और रोजाना ऐप के जरिये कैब सर्विस लेने वाले लोग अक्सर बढ़े किराये को लेकर शिकायत करते हैं। हाल ही में LinkedIn पर Sprinklr में प्रोडक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल सूर्य पांडे ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जताई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2024 पर 7:00 AM
1.8 किलोमीटर के लिए 700 रुपये! Ola, Uber सर्ज प्राइस के नाम पर वसूल रही भारी पैसा, गुड़गांव में लोग परेशान
हल्की बारिश में भी सर्ज प्राइस के नाम पर लूटती हैं Ola Uber, यात्री हैं परेशान।

कैब सर्विस की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में नाराजगी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। प्रोफेशनल और रोजाना ऐप के जरिये कैब सर्विस लेने वाले लोग अक्सर बढ़े किराये को लेकर शिकायत करते हैं। हाल ही में LinkedIn पर Sprinklr में प्रोडक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल सूर्य पांडे ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर शेयर बाजार की बजाय Uber की 'सर्ज प्राइसिंग' मॉडल में निवेश किया होता, तो शायद वो भी कुख्यात स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता की तरह मुनाफा कमा सकते थे।

हल्की बारिश में भी सर्ज प्राइस के नाम पर लूटती हैं Ola Uber

पांडे ने अपनी पोस्ट में गुरुग्राम की स्थिति के बारे में कहा कि जहां हल्की बारिश के बाद ही कैब बुकिंग के लिए 300% अधिक किराया मांगा जाता है, और फिर भी लोग घंटों तक कैब के इंतजार में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि सर्ज प्राइसिंग की वजह से छोटे सफर भी महंगे हो जाते हैं, जिससे वे पार्किंग एग्जिट पर खड़े किसी व्यक्ति से घर तक लिफ्ट मांगने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने अपनी 1.8 किलोमीटर की यात्रा का उदाहरण देते हुए बताया कि यह दूरी भी अब उनके लिए महंगी साबित हो रही है।

लोग कम करने लगे हैं ओला उबर का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें