Get App

Omicron in Uttar Pradesh: ओमीक्रोन को लेकर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश में आने वाले सभी यात्रियों का RT-PCR टेस्ट के अलावा सभी संक्रमित मरीजों का जीनोम टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2021 पर 11:11 AM
Omicron in Uttar Pradesh: ओमीक्रोन को लेकर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए पूरी डिटेल
ओमीक्रोन वेरिएंट का खौफ

Omicron in Uttar Pradesh: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को सर्तकता और सावधानी बरतने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके तहत राज्य में विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की RT-PCR टेस्ट कराने के अलावा हर एक संक्रमित मरीज का जीनोम टेस्ट (genome test) कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, देश के अन्य राज्यों में नए वेरिएंट के संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद राज्य की सीमाओं पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। सरकार ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने पर जोर दे रही है।

CHC, PHC और मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था

बयान के मुताबिक ओमीक्रोन से निपटने के लिए मेडिकल सुविधाओं को तेजी से बेहतर किया जा रहा है। प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (Community Health Centres -CHCs) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centres (PHCs) में 19,000 बेड और मेडिकल कॉलेजों में 55,000 अतिरिक्त बेड़ों की व्यवस्था की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें