Omicron: दिल्ली समेत देश के 4 राज्यों में फैला ओमीक्रोन संक्रमण, महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले आए सामने

ओमीक्रोन संक्रमण अब तक दुनिया भर के दो दर्जन देशों में फैल चुका है

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
देश में ओमीक्रोन के बढ़ रहे हैं मामले

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दो और नए ओमीक्रोन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस तरह से देश में ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 23 पहुंच गई है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BrihanMumbai Municipal Corporation -BMC) के मुताबिक, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएट से संक्रमण के 2 और मामले सामने आए है। इसमें एक दक्षिण अफ्रीका से लोटा 37 साल का एक शख्स है और दूसरा उसका 36 वर्षीय अमेरिका से लौटा दोस्त है। BMC ने आगे कहा कि इन दोनों लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी।

महाराष्ट्र में पहला ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज ठाणे जिले के डोबिंवली में पाया गया था। यह शख्स दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। इस तरह से महाराष्ट्र में कुल ओमीक्रोन संक्रमित मामलों की संख्या 10 हो गई है। BMC ने बताया कि 1 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की एयरपोर्ट पर कोविड जांच की जा रही है। अब तक 16 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। उनमें से 12 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही BMC ने ये भी बताया कि 5 दिसंबर तक जोखिम वाले देशों से 4,480 यात्री मुंबई पहुंचे हैं।


मुंबई में इन दो नए मामलों के पहले पुणे में 6 मामले ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। एक अन्य शख्स जो फिनलैंड से पुणे आया था। ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।

Omicron Variant: महाराष्ट्र में ओमीक्रोन वेरिएंट के 2 और मामले मिले, देश में अब तक कुल 23 केस

राजस्थान में अब तक 9 मामले ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए है। गुजरात में एक मामला सामने आया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज सामने आया है। ओमीक्रोन से संक्रमित जो मामले सामने आए हैं, इसमें ज्यादातर लोगों ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी।

ओमीक्रोन की वजह से बदल गए यात्रा के नियम

भारत सरकार ने UK, यूरोप के सभी 44 देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजरायल को 'हाई रिस्क' देशों की लिस्ट में रखा है और इन देशों से आने वाले यात्रियों को RTPCR टेस्ट कराना जरूरी है। रिजल्ट आने के बाद ही इन यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलने की इजाजत है इसके अलावा बाकी देशों से आने वाले यात्रियों की भी एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।