Get App

Omicron is here: देश के इन 5 राज्यों में ओमीक्रोन ने पांव पसारे, अब तक कुल 21 मामले आए सामने

कर्नाटक में सबसे पहले कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित दो मामले सामने आए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2021 पर 9:08 AM
Omicron is here: देश के इन 5 राज्यों में ओमीक्रोन ने पांव पसारे, अब तक कुल 21 मामले आए सामने
पांच राज्यों में फैला ओमीक्रोन

Omicron : देश भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात जैसे 5 राज्यों में ओमीक्रोन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इन राज्यों में ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

देश में रविवार को कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज 17 और नए मामले सामने आए हैं। जिसमें राजस्थान की राजधानी जयपुर में 9 मामले सामने आए हैं और महाराष्ट्र के पुणे जिले में 7 मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में नाइजीरिया से आई महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। वह नजदीकी पिंपरी-चिंचवड इलाके में अपने भाई से मिलने आई है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला का भाई और उसकी दो बेटियां ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, पिछले महीने के आखिरी हफ्ते फिनलैंड से पुणे लौटे एक अन्य व्यक्ति के भी ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा एक मामला दिल्ली में सामने आया है। दिल्ली में सक्रमित मरीज तंजानिया से आया था। ओमीक्रोन से संक्रमित जो मामले सामने आए हैं, इसमें ज्यादातर लोगों ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और 4 राज्यों में जो नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इससे भारत को अब खास तौर से अलर्ट रहने की जरूरत है। देश में ओमीक्रोन संक्रमित मरीज सबसे पहले कर्नाटक में मिले हैं। यहां दो मामले सामने आए थे। इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र में नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

COVID-19: इस खास च्युइंग गम को चबाने से कम होगा कोरोना का खतरा? अमेरिकी वैज्ञानिक कर रहे हैं तैयार

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में सामने आया है। इसका नाम ओमीक्रोन WHO ने रखा है। भारत में अब तक ओमीक्रोन संक्रमण से कुल 21 मामले सामने आए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें