Omicron Scare: मध्य प्रदेश में शादी समारोह में जर्मन शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Omicron Scare: अधिकारियों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव शख्स का सैंपल जीनोम सीक्सवेंसिंग के लिए भेज दिया है

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मध्य प्रदेश में ओमीक्रोन का खतरा!

Omicron Scare: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन दुनिया भर के कई देशों में फैल चुका है। इस बीच भारत में भी यह तेजी पांव पसार रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली जैसे राज्यों में ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश में भी खतरे की घंटी बज चुकी है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में 28 साल का एक जर्मन शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस शख्स का सैंपल जीनोम सिक्वेंस टेस्ट के लिए भेज दिया है। ताकि इस पता चल सके कि शख्स ओमीक्रोन से संक्रमित है या नहीं। यह जर्मन नागरिक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आया था।

कोरोना संक्रमित यह मरीज नई दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा, एयरपोर्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में वे नेगेटिव पाया गया। बाद में सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने तक वो रविवार शादी में शामिल हो चुका था। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने जर्मन नागरिक के संपर्क में कितने लोग आए, उनका पता लगाया और 50 सैंपल एकत्र किए गए हैं।

Omicron: महाराष्ट्र के इस जिले में विदेश से आए 100 से ज्यादा लोग हुए लापता, फोन बंद कर हुए गायब

वहीं एक दिन पहले RT-PCR जांच के लिए जिस रशियन नागरिक ने हंगामा किया था, उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब उसको होटल में ही क्वारंटीन में रहने के नियम से छूट दे दी गई है। रविवार को तमाम तरह से कोशिश करने के बाद इस रशियन नागरिक का RT-PCR टेस्ट किया गया था। जबलपुर में बीते दिन कोरोना के दो नए मरीज मिले है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जबलपुर के कमिश्नर बी चंद्रशेखर भी कोरोना पॉजिटिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आने वाले करीब 70 अधिकारियों-कर्मचारियों के कोरोना सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। कमिश्नर चंद्रशेखर के परिवार के सभी लोग जांच में निगेटिव मिले हैं।

फिलहाल मध्य प्रदेश में ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। हालांकि महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली जैसे राज्यों में ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10 मरीज ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि राजस्थान में 9 मामले सामने आए हैं। वहीं कर्नाकटक में भी 2 मामले सामने आए हैं और दिल्ली में एक मरीज ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।