Get App

OYO के CEO रितेश अग्रवाल की युवा उद्यमियों को अहम सलाह, कहा- गलतियां करें लेकिन दोहराएं नहीं

OYO के CEO रितेश अग्रवाल ने अपने पोस्ट में युवा फाउंडर्स से आग्रह करते हुए कहा कि वे गलतियां कर सकते हैं, लेकिन उन्हें गलतियों को दोहराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, गलतियां अक्सर करो लेकिन वही गलतियां बार-बार मत दोहराओ, यही मैं युवा फाउंडर्स से कहता हूं

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 19, 2024 पर 9:32 PM
OYO के CEO रितेश अग्रवाल की युवा उद्यमियों को अहम सलाह, कहा- गलतियां करें लेकिन दोहराएं नहीं
होटल चेन ओयो (OYO) के CEO रितेश अग्रवाल ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए युवा उद्यमियों को अहम सलाह दी है।

होटल चेन ओयो (OYO) के CEO रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए युवा उद्यमियों को अहम सलाह दी है। अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में युवा फाउंडर्स को बताया कि जीरो से शुरू करने के बाद एक प्रॉफिटेबल ऑर्गेनाइजेशन डेवलप करने के लिए क्या करना जरूरी है। रितेश अग्रवाल को एक सफल आंत्रप्रेन्योर बनने की राह में कई उतार-चढ़ाव से भरी यात्रा सहनी पड़ी है। उन्होंने अपने इसी अनुभव के आधार पर युवा उद्यमियों से कहा कि उन्हें एक ही तरह की गलतियां बार-बार नहीं दोहरानी चाहिए।

अग्रवाल ने युवाओं से क्या कहा?

अग्रवाल ने अपने पोस्ट में युवा फाउंडर्स से आग्रह करते हुए कहा कि वे गलतियां कर सकते हैं, लेकिन उन्हें गलतियों को दोहराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, "गलतियां अक्सर करो लेकिन वही गलतियां बार-बार मत दोहराओ, यही मैं युवा फाउंडर्स से कहता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें स्टार्टअप कम्युनिटी को और अधिक वापस देने में खुशी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें