Pakistani on Chandrayaan: भारत के चंद्रयान 3 की सफलता के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी लोगों का रिएक्शन सामने आया है। एक पाकिस्तानी आदमी ने चंद्रयान की सफलता पर पाक की राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था पर तंज कसा। जब आदमी से पूछा गया कि वो भारत के चंद्र मिशन पर क्या कहना चाहेंगे तो उसने कहा- वो तो पैसे लगा के गए हैं ना, हम तो ऑलरेडी चांद पर हैं।
चांद और पाकिस्तान में समानताएं
भारत को दे रहा पाकिस्तान टक्कर
ये इंटरव्यू X पर वायरल हो रहा है जहां भारतीय और पाकिस्तानी उनके सेंस ऑफ ह्यूमर पर जमकर मजे ले रहे हैं। ये पूरा इंटरव्यू शोएब चौधरी के यूट्यूब चैनल Real Entertainment tv पर अपलोड किया गया है। एक यूजर ने लिखा कि सबसे मुश्किल वक्त में भी पाकिस्तानी अपने मजाक करने की आदत नहीं छोड़ सकते हैं। 23 अगस्त को जबसे भारत ने चंद्रयान 3 को चांद पर भेजा है तबसे देशभर में एक जश्न का माहौल है। ऐसे में ममता बनर्जी का राकेश शर्मा को राकेश रोशन कहना भी लोगों को गुदगुदा रहा है। राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने तो चंद्रयान पर यात्रियों को ही भेज दिया जिसे सुनकर हर कोई अपना माथा पीट रहा है।