पीएम ने मन की बात में कहा कि जी20 हमारी पीपुल्स प्रेसिडेंसी है। जिसमें जनभागीदारी की भावना सबसे आगे है। जी 20 में 11 एंगेजमेंट ग्रुप, 3-4 एकेडमी, सिविल सोसाइटी, युवा महिलाएं, सांसद, उद्यमियों और अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन ने अहम भूमिका निभाई है। इसे लेकर देश भर में जो आयोजन हो रहे हैं उनसे किसी ना किसी तरह से डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ हुए हैं। जनभागीदारी की इस कोशिश में हमने एक नहीं बल्कि दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वाराणसी में हुए जी20 क्विज में 800 स्कूलों के सावा लाख छात्रों ने भाग लिया था। वहीं 450 लंबानी कारीगरों ने करीब 1800 यूनीक पैच का कलेक्सन बनाया था।