PM Modi reaches 100 million followers on X: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। X (पहले ट्विटर) पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। X हैंडल पर पिछले तीन साल में लगभग 30 मिलियन यानी करीब 3 करोड़ से अधिक लोगों ने पीएम मोदी को फॉलो किया है। पीएम मोदी के अलावा दुनिया के किसी दूसरे नेता के नाम ये रिकॉर्ड नहीं है, जो फिलहाल राष्ट्र प्रमुख हो। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के तकरीबन 38 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
