Powerball Jackpot: लॉटरी से पलटी किस्मत, एक झटके में जीते 8206 करोड़ रुपये

Powerball Jackpot: एक शख्स की किस्मत ऐसी पलटी कि लाखों नहीं, करोड़ों नहीं- अरबों रुपये का एक झटके में मालिक बन गया। अमेरिका के शख्‍स ने 8206 करोड़ रुपये का पावरबॉल जैकपॉट जीता है। पावरबॉल लॉटरी की दुनिया का बड़ा नाम है। इसके पहले भी इससे हजारों करोड़ के इनाम निकल चुके हैं

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 10:54 AM
Story continues below Advertisement
Powerball Jackpot: मल्टी स्टेट लॉटरी एसोसिएशन के मुताबिक, पावरबॉल जैकपॉट जीतने की संभावना 29.22 करोड़ लोगों में से एक है

Powerball Jackpot: कहते हैं ईश्वर जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ ऐसा ही अमेरिका में एक शख्स के साथ हुआ है। शख्स लॉटरी के जरिए लखपति नहीं, करोड़पति नहीं बल्कि सीधे अरबपति बन गया। इस शख्स ने 1 बिलियन डॉलर या 8206 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। इतनी छप्परफाड़ रकम को हासिल करने वाला ये शख्स लॉस एंजिलिस का है। ये लॉटरी कैलिफोर्निया के पावरबॉल की है। इसका लॉटरी की इंडस्ट्री में बेहद बड़ा नाम है। 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की ये रकम पावरबॉल के साथ ही इस खेल के इतिहास में भी सबसे ज्यादा जीती जाने वाली रकम में से एक है।

19 जुलाई को निकाले गए ड्रॉ में लॉ एंजिलिस के डाउनटाउन में लास पाल्मिटास मिनी मार्केट के शख्स ने ये लॉटरी जीती है। लॉटरी जीतने वाले की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

1.08 बिलियन डॉलर पर पहुंची थी जैकपॉट की रकम


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स का लकी नंबर 7-10-11-13-24 था और पावरबॉल नंबर 24 पर था। मल्टी स्टेट लॉटरी एसोसिएशन के मुताबिक पावरबॉल जैकपॉट जीतने की संभावना 29.22 करोड़ लोगों में से एक के लिए रहती है। पावरबॉल जैकपॉट के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इसकी रकम 1 बिलियन डॉलर थी जो कि ड्रॉ के समय 1.08 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई। NBC News के मुताबिक इस लॉटरी के तहत अगर भाग्यशाली विजेता एकमुश्त राशि लेने का चुनाव करता है तो वो 558.1 मिलियन डॉलर (4,582) करोड़ रुपये की रकम मिल जाएंगे। वहीं अगर वो किश्तों में पैसा लेता है तो उसे पूर 8206 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Kerala Karunya Plus Lottery Result: चेक कीजिए अपना नंबर जानिए किसे मिला 80 लाख का इनाम

पावरबॉल लॉटरी के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी रकम

पावरबॉल लॉटरी के इतिहास में ये तीसरी बार है जब जैकपॉट की रकम 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई। इस गेम की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। तभी से यह लोगों के लिए आकर्षण का विषय बना हुआ है। इससे पहले आखिरी बार 19 अप्रैल को इस जैकपॉट को जीतने के लिए दावा किया गया था। हर एक असफल प्रयास के साथ ही जैकपॉट की रकम बढ़ती रहती है। पावरबॉल के नियमों में साल 2015 में बदलाव किया गया था। जिसके तहत जैकपॉट को जीतना अधिक चुनौतियों से भरा बनाया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।