थिएटर में आधी कीमतों में मूवी देखने का सुनहरा मौका, बस ऐसे करें टिकट बुक!

थिएटर में फिल्में देखने के शौकीनों के लिए पीवीआर एक खास स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम की मदद से यूजर्स आधी कीमत पर फिल्म का पूरा एक्सक्लूसिव मजा ले पाएंगे। ऐसा करने के लिए उन्हें फॉलो करने होंगे पीवीआर के कुछ खास नियम। टिकट बुक करने का ये है आखिरी मौका, तो जल्द करें टिकट बुक और लें फिल्मों का मजा-

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 12:52 PM
Story continues below Advertisement
टिकटों की सेल 12 जून से लेकर 14 जून के बीच दिन में दो बार लाइव रखने का प्लान किया गया। ये सेल 20 मिनट तक चलेगी

सिनेमा हॉल्स में फिल्में देखने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में से एक PVR सिनेमा ने दर्शकों के लिए एक स्पेशल ऑफर पेश किया है। ये ऑफर सिर्फ आने वाली DC फिल्म The Flash के लिए मान्य होगा। The Flash 15 जून से भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की टिकट पर आपको PVR Cinema में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

PVR ने 'द फ्लैश' के टिकटों पर ये छूट सिर्फ सीमित समय और सीमित टिकटों के लिए रखी है। अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 'द फ्लैश' के टिकटों की सेल 12 जून से लेकर 14 जून के बीच दिन में दो बार लाइव रखने का प्लान किया गया था। इस दौरान ये सेल 20 मिनट तक चलेगी। इस फ्लैश सेल के दौरान रोज सिर्फ 50 टिकटों पर 50 प्रतिशत की छूट का फायदा आपको मिलेगा।

कैसे लें डिस्काउंट


सबसे पहले PVR ऐप को डाउनलोड करें । फ्लैश सेल से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए ऐप पर पुश नोटिफिकेशन सिलेक्ट कर लें। आप पीवीआर के सोशल मीडिया हैंडल से भी इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन अकाउंट्स से आपको फ्लैश सेल के बारे में जानकारी मिल जाएगी। फ्लैश सेल का आज अंतिम दिन है। ये सेल दिन में दो बार लाइव होती है और वो भी सिर्फ 20 मिनट के लिए।

Bali हुआ टूरिस्ट की हरकतों से परेशान, अपनी खास जगहों की यात्रा पर लगाया बैन

फ्लैश सेल पेज पर जाकर सभी ऑप्शंस में से 'द फ्लैश' को चुनें। टिकट खरीदने से पहले आपको डिस्काउंट कोड FLASHSALE उसमें भरना होगा। इस कोड की मदद से आपको टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अगर किसी स्लॉट के दौरान 50 टिकटों का स्लॉट भर जाता है तो आपके टिकट पर डिस्काउंट कोड लागू नहीं होगा। इसके लिए आपको फ्लैश सेल पर जाकर जितनी जल्दी हो सके उतनी तेजी से टिकट बुक करना होगा। टिकट बुक होने के बाद अपनी ईमेल जरूर चेक करें। बुकिंग के बाद कंफर्मेशन आपको मेल पर ही भेजा जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।