झारखंड के ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी ने अपनी अपनी कड़ी मेहनत और जुनून से खुद ही किस्मत बदल ली है। राजेश पिछले 25 साल से ट्रक चला रहे हैं। आज अपने यूट्यूब चैनल 'R Rajesh Vlogs' के जरिए पहचाने जाते हैं। इसके जरिए लाखों की कमाई कर रहे हैं। उनका खाने बनाने का जनुनू और पूरे देश की सैर ने ही राजेश को लोकप्रिय बना दिया। उन्होंने ट्रक चलाना अपने परिवार की मदद के लिए शुरू किया था, लेकिन उनका असली जुनून हमेशा से खाना बनाना रहा है। अब उसी शौक ने उन्हें यूट्यूब (YouTube) का हीरो बना दिया है। मौजूदा समय में राजेश रवानी के यूट्यूब पर 18.5 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश ने यूट्यूब की कमाई से एक नया घर भी खरीद लिया है। उनकी प्रेरक कहानी ने बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा का भी ध्यान खींचा है। मशहूर होने के बावजूद भी राजेश जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।
यूट्यूब के जरिए राजेश की लाखों में कमाई
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से ट्रक चला रहे राजेश आज यूट्यूब पर एक जाना पहचाना नाम हैं। हम उन्हें यूट्यूब स्टार भी कह सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें खाना बनाने का शौक था। अपने लंबे सफर के दौरान वे खुद ही खाना बनाते थे। इसी शौक ने उन्हें यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि उसके बेटे ने खाना बनाते हुए उसका एक वीडियो यूट्यूब पर डाला। जिसने उसे सोशल मीडिया पर पहचान दिलाई। इसके बाद धीरे-धीरे शख्स ने व्लॉगिंग शुरू की। देखते ही देखते उसके चैनल ‘R Rajesh Vlogs’ ने बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। एक इंटरव्यू में राजेश ने बताया कि यूट्यूब के जरिए वे महीने में 5 लाख तक कमा लेते हैं। कई बार ये आंकड़ा 10 लाख तक भी पहुंचा है।