Get App

Rajasthan: फ्री मोबाइल का लालच देकर सरकारी कर्मचारी ने छात्रा से किया रेप, आरोपी कैशियर की लोगों की जमकर पिटाई

Rajasthan News: राजस्थान से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां राज्य सरकार के एक कैशियर ने फ्री मोबाइल का लालच देकर 17 वर्षीय किशोरी से जबरन रेप किया। जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो हंगामा मच गया। आरोपी कैशियर को लोगों ने पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला गंगापुर सिटी के टोडाभीम इलाके का है। आरोपी कैशियर का नाम सुनील जांगिड़ है। अधिकारी की उम्र 35 साल है

Akhileshअपडेटेड Aug 13, 2023 पर 4:20 PM
Rajasthan: फ्री मोबाइल का लालच देकर सरकारी कर्मचारी ने छात्रा से किया रेप, आरोपी कैशियर की लोगों की जमकर पिटाई
Rajasthan: गुस्साए स्थानीय लोगों ने कैशियर को पकड़ लिया और जल आपूर्ति विभाग के मुख्य गेट के सामने एक खंभे से बांध दिया

राजस्थान (Rajasthan) से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां राज्य सरकार के एक कैशियर ने फ्री मोबाइल का लालच देकर 17 वर्षीय किशोरी से जबरन रेप किया। जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो हंगामा मच गया। आरोपी कैशियर को लोगों ने पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला गंगापुर सिटी के टोडाभीम इलाके का है। आरोपी कैशियर का नाम सुनील जांगिड़ है। अधिकारी की उम्र 35 साल है। आरोपी ने 17 वर्षीय छात्रा को फ्री मोबाइल फोन का लालच देकर अपने साथ ले गया और फिर जबरन वारदात को अंजाम दिया।

NDTV के मुताबिक, राजस्थान के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में कैशियर 35 वर्षीय सुनील कुमार जांगिड़ (Sunil Kumar Jangid) ने राज्य सरकार के योजना तहत मुफ्त में मोबाइल फोन देने के बहाने 17 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर गुरुवार को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता के परिजनों ने जल आपूर्ति विभाग के कैशियर पर मुफ्त में मोबाइल फोन दिलाने के बहाने कार में ले जाकर छात्रा से बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

लोगों ने की पिटाई

गुस्साए स्थानीय लोगों ने बाद में कैशियर को पकड़ लिया और जल आपूर्ति विभाग के मुख्य गेट के सामने एक खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने पिटाई के बाद उसे छोड़ दिया। आरोपी को पुलिस के हवाले नहीं किया गया। इसलिए वह मौके से भाग गया। युवती ने प्रदेश के करौली जिले के टोडाभीम थाने में आरोपी कैशियर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें