Get App

बेटे के सामने प्रेगनेंट महिला से कांस्टेबल ने किया रेप! एक केस में बयान दर्ज कराने गई थी पीड़िता

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ADCP) विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी राम से पूछताछ कर रही है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ मिलकर अपने एक पड़ोसी के खिलाफ शुक्रवार रात को विवाद के बाद उसकी पिटाई करने का मामला दर्ज कराया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2025 पर 9:49 PM
बेटे के सामने प्रेगनेंट महिला से कांस्टेबल ने किया रेप! एक केस में बयान दर्ज कराने गई थी पीड़िता
Rajasthan: जयपुर में बेटे के सामने प्रेगनेंट महिला से कांस्टेबल ने किया रेप!

राजस्थान के जयपुर में 32 साल की गर्मवती महिला के साथ सांगानेर थाने के एक कांस्टेबल ने शनिवार को उसके नाबालिग बेटे के सामने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि वारदात तब हुई, जब महिला अपने पड़ोसी के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने का बयान दर्ज कराने गई थी। अधिकारी ने कहा कि यह घटना राजधानी जयपुर के एक होटल में हुई, जब सांगानेर थाने के आरोपी कांस्टेबल 48 साल के भगा राम ने उसे अपने पड़ोसी के खिलाफ FIR पर बयान दर्ज कराने के लिए अपने साथ आने को कहा, जो उसने शुक्रवार रात को दर्ज कराई थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ADCP) विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी राम से पूछताछ कर रही है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ मिलकर अपने एक पड़ोसी के खिलाफ शुक्रवार रात को विवाद के बाद उसकी पिटाई करने का मामला दर्ज कराया।

शर्मा ने कहा, "शनिवार की सुबह राम महिला के घर गया और उसे बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन चलने को कहा। लेकिन वह महिला और उसके बेटे को एक होटल में ले गया।"

उन्होंने बताया, "उसने उसे रात तक होटल में बंधक बनाकर रखा और बार-बार उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने कोई FIR दर्ज कराई, तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें