राजस्थान के कोटा में 24 घंटे में 2 छात्रों ने की आत्महत्या, इस महीने अब तक 6 ने दी जान

कोटा IIT-JEE और मेडिकल की प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का पॉपुलर स्टडी सेंटर है। गुजरात के अहमदाबाद की एक युवती अफशा शेख का शव जवाहर नगर इलाके में उसके हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला था। वह NEET परीक्षा (मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए) की तैयारी करने के लिए कोटा आई थी

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 9:24 PM
Story continues below Advertisement
राजस्थान के कोटा में 24 घंटे में 2 छात्रों ने की आत्महत्या, इस महीने अब तक 6 ने दी जान

असम के नागांव के एक छात्र ने बुधवार सुबह राजस्थान के कोटा में आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान पराग के रूप में हुई है। उसका शव शहर के महावीर नगर इलाके में उसके घर पर मिला। यह एक ही दिन में दूसरी और इस महीने की छठी ऐसी दुखद घटना है। इसके साथ ही एक बार फिर कोटा में छात्रों की आत्महत्याओं के सिलसिलेवार मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। कोटा IIT-JEE और मेडिकल की प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का पॉपुलर स्टडी सेंटर है।

इससे कुछ घंटे पहले गुजरात के अहमदाबाद की एक युवती अफशा शेख का शव जवाहर नगर इलाके में उसके हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला था। वह NEET परीक्षा (मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए) की तैयारी करने के लिए कोटा आई थी।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के आदेश दे दिए गए हैं और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।


इस महीने चार और छात्रों के आत्महत्या की खबरें आई हैं, जिनमें सबसे पहली घटना 7 जनवरी को IIT की JEE प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 साल के नीरज की आत्महत्या से हुई। इसके 24 घंटे बाद दूसरा शव मिला, जो 20 साल के अभिषेक का था और वह भी JEE की तैयारी कर रहा था।

16 जनवरी को 18 साल के अभिजीत का शव मिला, जो डॉक्टर बनना चाहता था। फिर, 24 घंटे बाद, 18 साल के मनन शर्मा ने JEE परीक्षा से चार दिन पहले आत्महत्या कर ली।

पिछले साल कोटा में 17 छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें स्कूली छात्रों की आत्महत्याओं के मामले शामिल नहीं हैं। पिछले साल की संख्या 2023 की तुलना में 38 प्रतिशत कम थी, जब 23 आत्महत्याओं की पुष्टि हुई थी।

कोटा जैसे 'कोचिंग हब' में छात्रों की आत्महत्या का खौफ हमेशा से ही छाया रहा है और यह सरकार के लिए एक विवादित मुद्दा रहा है, खासकर विपक्षी दलों के लिए जो इस पर हमला करने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, इसे लेकर उस तरह से कदम कभी नहीं उठाए गए, जितनी उम्मीद की जाती है।

पिछले हफ्ते, चौथी आत्महत्या की रिपोर्ट आने के बाद, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दावा किया कि "प्रेम संबंध" छात्रों की आत्महत्या करने का एक कारण है। उन्होंने अभिभावकों से यह भी कहा कि वे अपने बच्चों पर ऐसी डिग्री और करियर के लिए दबाव न डालें जो वे नहीं चाहते।

Cyber Attack: QR कोड स्कैन करते ही हो गया खेल, कई मंत्रियों को लगा तगड़ा चूना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।