Get App

RIP Rakesh Jhunjhunwala: पंचतत्व में विलीन हुए शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक और 'भारत के वॉरेन बफेट' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर (46,000 करोड़ रुपये) थी। वह झुनझुनवाला अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चों को छोड़ गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2022 पर 12:18 AM
RIP Rakesh Jhunjhunwala: पंचतत्व में विलीन हुए शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
राकेश झुनझुनवाला ने अपने कॉलेज के दिनों में भारतीय शेयर बाजारों में निवेश की शुरुआत मात्र 5,000 रुपये की पूंजी से की थी

RIP Rakesh Jhunjhunwala: भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक एवं कारोबारी राकेश झुनझुनवाला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मुंबई के बाणगंगा श्मशान घाट में रविवार रात 11.46 बजे झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार किया गया।

शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला ने रविवार सुबह 62 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। झुनझुनवाला लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें शेयर बाजार का 'बिग बुल' कहा जाता था।

62 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक और 'भारत के वॉरेन बफेट' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 साल के थे। उनकी नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर (46,000 करोड़ रुपये) थी। झुनझुनवाला की तरफ से हाल ही में शुरू की गई एयरलाइन 'अकासा एयर' के एक सूत्र ने बताया कि झुनझुनवाला को रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। उन्हें फौरन ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनका निधन हो चुका था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें