भारत में हजारों साल पुराने कई मंदिर बने हुए हैं। जहां आज भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने जाते हैं। ऐसे ही तमिलनाडु के रामनाथपुरम में रामेश्वरम मंदिर है। यह रामेश्वरम मंदिर एक हिंदू मंदिर है। जिसे भगवान शिव के सम्मान में बनाया गया है। इसे एक पवित्र स्थल और चार धामों में से एक माना गया है। इस मंदिर को स्थानीय भाषा में रामनाथ स्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इन दिनों यहां भवानी हाथी के लिए मणि मंडपम बनाया जा रहा है। 12 साल बाद यह काम शुरू हुआ है। इसके लिए कई सालों तक सड़क पर स्थानीय लोगों ने जुलूस भी निकाला था।