Ratan Tata Death News Latest Updates: सुंदर पिचाई और बिल गेट्स समेत भारतीय-अमेरिकियों ने उद्योगपति रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata Passes Away) के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें भारत को समृद्धि तथा विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। एक छोटे से औद्योगिक समूह को भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली उद्योग समूहों में तब्दील करने वाले टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार (9 अक्टूबर) रात अंतिम सांस ली।
