Ratan Tata: RSS से जुड़े संगठन ने रतन टाटा को सामाजिक कार्यों के लिए ‘सेवा रत्न’ से किया सम्मानित

एक बयान में कहा गया कि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने एक समारोह में 24 अन्य गणमान्य व्यक्तियों और संस्थानों को उनकी निस्वार्थ समाज सेवा के लिए सम्मानित किया

अपडेटेड Oct 09, 2022 पर 4:41 PM
रतन टाटा के अलावा चलसानी बाबू राजेंद्र प्रसाद को भी सम्मानित किया गया

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़े सेवा भारती (Sewa Bharti) ने शुक्रवार को देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) और सीबी राजेंद्र प्रसाद को सामाजिक कार्यों में अमूल्य योगदान ‘सेवा रत्न’ से सम्मानित किया। हालांकि, वह समारोह में शामिल नहीं हो सके

एक बयान में कहा गया कि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने एक समारोह में 24 अन्य गणमान्य व्यक्तियों और संस्थानों को उनकी निस्वार्थ समाज सेवा के लिए सम्मानित किया।

सिंह ने एक बयान में कहा कि सेवा का अर्थ सेवा भारती से सीखा जा सकता है, यह एक ऐसा संगठन है जो निस्वार्थ भाव को दर्शाता है, जिसके पास कोई नहीं है उसके पास सेवा भारती है। हालांकि, रतन टाटा समारोह में शामिल नहीं हो पाए।


ये भी पढ़ें- Mcap: टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, RIL और TCS को हुआ सबसे अधिक फायदा

सेवा भारती ने बयान में कहा कि सामाजिक कार्यों में अमूल्य योगदान या सामाजिक विकास के लिए धन उपलब्ध कराने के आधार पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने एक बयान में कहा कि सेवा का अर्थ सेवा भारती से सीखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा संगठन है जो निस्वार्थता से मिलता-जुलता है। जिसके पास कोई नहीं है उसके पास सेवा भारती है। रतन टाटा के अलावा चलसानी बाबू राजेंद्र प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। प्रख्यात और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय काम के लिए यह सम्मान दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।