9 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह चुके रतन टाटा की वसीयत (Ratan Tata's Will) सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा अपने पीछे 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। दिलचस्प यह है कि उनकी वसीयत में उनके युवा दोस्त शांतनु नायडू और पालतू कुत्ते 'टीटो' का भी जिक्र है। इसके अलावा भाई जिम्मी टाटा, सौतेली बहन शिरीन और डिएना जीजीभॉय, हाउस स्टाफ और अन्य लोगों के भी नाम वसीयत में मेंशन हैं।
