26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) सेलिब्रेट करने जा रहा है। राजधानी में इस बार नारी शक्ति का अलग नजारा देखने को मिलेगा। देशभक्ति में रमे देशवासी कर्तव्य पथ पर सेना की टुकड़ियों और झांकियों का आनंद जरूर लेना चाहेंगे। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi NCR) में होने वाली रिपब्लिक डे की परेड (Republic Day Parade) में आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, पुलिस और पैरामिलिट्री की टुकड़ियां अपना जौहर दिखाती हैं। रिपब्लिक डे पर राष्ट्रपति द्वारा इंडिया गेट (India Gate) पर झंडा फहराया जाता है। साथ ही देश के लिए कुर्बानी देने वालों को याद किया जाता है।
रिपब्लिक डे की परेड का समय
गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 9.30 पर शुरू हो जाएगी। आपको सेना की तीन टुकड़ियों के अलावा पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स की परेड भी देखने को मिलेगी। सालाना होने वाली परेड के अलावा आपको भारत की युद्ध और सैन्य शक्ति का नजारा भी देखने को मिलता है। भारतीय सेना के अत्याधुनिक हथियार, एयरक्राफ्ट और मिसाइल सिस्टम की झलक आपको देशभक्ति से भर देगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा इंडिया गेट पर तिरंगा फहराने से होती है।
Republic Day 2024 की टिकट
अगर आप भी इस खास कार्यक्रम को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो कुछ आसान सी टिप्स की मदद से गणतंत्र दिवस की टिकट ऑनलाइन aamantran.mod.gov.in वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्टर करें। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपना नाम, वैलिड ईमेल आईडी और फोन नंबर देना होगा। इसके बाद फोन पर OTP मिलेगा। OTP डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी होने पर आप अपनी पसंद का उत्सव चुन सकते हैं। ऑप्शंस में आपको रिपब्लिक डे परेड के अलावा बीटिंग द रिट्रीट की रिहर्सल और सेरेमनी की भी टिकट मिल जाएगी।
रिपब्लिक डे 2024 परेड के मुख्य अतिथि
2024 गणतंत्र दिवस पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों बतौर मुख्य अतिथि आएंगे। इस परेड को आप लाइव दूरदर्शन पर देख सकते हैं। दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर भी परेड का लाइव चलाया जाएगा। परिवार के साथ इसे लाइव कर्तव्य पथ पर देखना अपने आप में एक रोमांच है। ऐसे में समय से टिकट खरीदना ना भूलें।