Republic Day Parade 2024: गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए ऑनलाइन बुक करें टिकट, ये है बेहद आसान तरीका

Republic Day Parade 2024: अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले से टिकट बुक करना होगा। 10 जनवरी से गणतंत्र दिवस परेड की टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है। पूरे देश से लोग यहां परेड देखने आते हैं। जिसमें सांस्कृतिक प्रदर्शन, सैन्य प्रदर्शन और बहुत कुछ शामिल होता है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
Republic Day Parade 2024: परेड देखने के लिए भारतीय नागरिक आरक्षित या अनारक्षित सीट ले सकते हैं। जिसकी कीमत 20 रुपये और 100 रुपये है।

Republic Day Parade 2024: नया साल शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस साल भी देश गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस कड़कड़ाती ठंड में भी रिहर्सल चल रहे हैं। कर्तव्य पथ पर हर बार की तरह परेड निकाली जाएगी। पूरे देश से लोग यहां परेड देखने आते हैं। जिसमें सांस्कृतिक प्रदर्शन, सैन्य प्रदर्शन और बहुत कुछ शामिल होता है। गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और 5 किलोमीटर की दूरी तक, नेशनल स्टेडियम पर परेड का अंतिम पड़ाव होगा। अगर आप भी परेड देखना चाहते हैं तो अभी से ही टिकट बुक करा सकते हैं।

भारतीय नागरिक आरक्षित या अनारक्षित सीट ले सकते हैं। जिनकी कीमत 20 रुपये और 100 रुपये है। वहीं VVIP सीट के लिए 500 रुपये का टिकट खरीदना होगा। गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए सरकारी आईडी ले जाना जरूरी है। टिकटों की बुकिंग 10 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। 25 जनवरी तक टिकट बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे बुक करें टिकट


1 - ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाना है।

2 - यहां पर जाकर आपको सबसे पहले 'बुक यॉर टिकट हेयर' पर क्लिक करना है।

3 - इसके बाद आपको 'रजिस्टर टू बुक टिकट' पर क्लिक करना है, इसके बाद अपना पूरा नाम भरें।

फिर आपको अपनी ईमेल आईडी भरनी है।

4 - इसके बाद अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'रिक्वेस्ट ओटीपी' पर क्लिक करें फिर रजिस्टर पर क्लिक कर दें।

5 - फिर आपको लॉगिन कर लेना है और इसके बाद आप आगे के प्रोसेस को फॉलो करके अपने लिए और अपनों के लिए परेड का टिकट बुक कर सकते हैं।

6 - यहीं से आप परेड का टिकट और मेहमानों के लिए ऑनलाइन पास भी ले सकते हैं।

Atal Setu: पीएम मोदी 12 जनवरी को करेंगे देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज का उद्घाटन, जानें 'अटल सेतु' की 10 बड़ी बातें

जानिए ऑफलाइन टिकट कैसे करें बुक

भारत पर्यटन विकास निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, आपको ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था मुहैया कराई गई है। इसके लिए भारत पर्यटन विकास निगम (आईडीटीसी) यात्रा काउंटर, दिल्ली पर्यटन विकास निगम (डीटीडीसी) काउंटर और विभागीय बिक्री काउंटर से जाकर ऑफलाइन टिकट ले सकते हैं। यहां भी ऑफलाइन टिकट 10 जनवरी से 25 जनवरी तक ही मिलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।