Restaurant Bill From 1985: छुट्टियों के दिनों में खासकर वीकेंड पर ज्यादतर फैमिली बाहर रेस्टोरेंट में खाने की कोशिश करती हैं। ज्यादातर खाने में स्वाद और जगह को तवज्जो देते हैं। ज्यादातर लोग खाने में शाही पनीर, दाल मखनी जैसी डिशेज ऑर्डर करते हैं। ऐसा काम पहले के समय में भी होता था। हाल फिलहाल में एक पुराने जमाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Bill) हो रही है। ये एक रेस्टोरेंस का पुराना बिल है। यह बिल साल 1985 का है। इसमें पता चल रहा है कि उस समय किसी अच्छे रेस्टोरेंट में शाही पनीर, दाल मखनी की क्या कीमत थी।
सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रह है वह पीले रंग का एक बिल है जिसमें पता चल रहा है कि यह बिल साल 1985 का है। इस बिल में शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी ऑर्डर की गई हैं। अगर इनका प्राइस देखें तो उस समय में शाही पनीर 8 रुपये का मिल रहा है। वहीं, दाल मखनी और रायते का रेट 5 रुपये है। एक रोटी का रेट 70 पैसा है। रोटी की कीमत काफी कम थी।
पूरे बिल पर सर्विस चार्ज भी लगा है। यह पूरा बिल 26 रुपये 30 पैसे का है। मजे की बात है कि इस बिल पर 2 रुपये सर्विस चार्ज भी लगा है। सर्विस चार्ज लगने का मतलब यही हुआ कि ये एक अच्छे महंगे रेस्टोरेंट का बिल है। इस फोटो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ये अंदाजा लगा रहे हैं कि उस जमाने में क्या दाम होते थे।
आज की तुलना में दाम बहुत कम
वायरल हुई फोटो में दाम आज के मुकाबले बहुत कम है। एक तरफ शाही पनीर का दाम 8 रुपये था, आज वही शाही पनीर अच्छे रेस्टोरेंट में 200 रुपये से 550 रुपये तक में मिलेगा। अलग-अलग होटल और रेस्टोरेंट में दाम अलग होते हैं। यहां आज का औसत रेट दिया गया है। अब रेट में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। ये बिल अपने कम रेट के कारण ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तब भी सर्विस चार्ज रेस्टोरेंट पर लगता था।
साल 1985 का रेस्टोरेंट बिल जिसमें शाही पनीर 8 रुपये में मिल रहा है।