उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेरठ के परतापुर क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने नशे में एक कार को कई किलोमीटर तक घसीटा। इस घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कार में सवार चारों लोग समय रहते कूद गए और किसी भी तरह की चोट से बच गए। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद नशे में धुत कंटेनर चालक कई किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त कार में कोई नहीं था।
