RRB-NTPC Result Row: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (RRB-NTPC) परीक्षा के रिजल्ट में कथित अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय छात्र संघ (All India Students Union- AISA) और अन्य युवा संगठनों ने शुक्रवार 28 जनवरी को 'बिहार बंद' का आह्वान किया है। AISA ने छात्रों की चिंताओं को देखने के लिए एक समिति बनाने के रेल मंत्रालय के कदम को "धोखा" करार दिया।
