मीडिया जगत के दिग्गज 93 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक ने पांचवीं बार शादी की है। उनकी कॉरपोरेशन 'न्यूज कॉर्प' ने इसकी पुष्टि की है। मर्डोक और रूसी मूल की 67 वर्षीय रिटायर्ड मॉलीक्यूलर बायोलॉजिस्ट एलेना ज़ुकोवा ने शनिवार को कैलिफोर्निया के बेल एयर में मर्डोक के वाइनयार्ड एस्टेट में एक समारोह में शादी की। जोड़े ने मार्च में अपनी सगाई की घोषणा की थी। मर्डोक ने इससे पहले मॉडल और एक्ट्रेस जेरी हॉल से शादी की थी। उनकी शादी 2016 में हुई थी और 2022 में उनका तलाक हो गया।
