कोलकाता के सोनागाछी (Sonagachi) में बदलाव की बयार बह रही है। एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट एरिया (one of the biggest red light area of asia) में शामिल सोनागाछी में करीब 16,000 सेक्स वर्कर्स (sex workers) रहती हैं। यहां की महिलाएं अपने बच्चों का फ्यूचर बदलना चाहती हैं। वे उन्हें पढ़ाना चाहती हैं ताकि उन्हें कोलकाता या दूसरी जगह सम्मान की नौकरी मिल सके। पिछले कई सालों से यहां की महिलाओं की तरह उनके बच्चों की दुनिया में भी अंधेरा रहा है।
