Sharadiya Navratri Colour:  नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट  

Sharadiya Navratri 2024 Colours List: नवरात्रि के 9 दिनों में 9 रंग के कपड़े पहनने की मान्यता है। मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को अलग-अलग रंग पसंद हैं। ऐसे में पूजा के समय मां दुर्गा की साड़ी का रंग भी तय किया गया है। इसके साथ ही भक्तों को इसी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
Sharadiya Navratri 2024 Colours List: नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा का उत्सव है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के कई स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। हर स्वरूप के अलग नवरात्रि भोग लगाए जाते हैं। इस तहर मां के नौ रूपों के अलग रंग भी हैं। नवरात्रि की शुरुआत आज (3 अक्टूबर 2024) से शुरू हो चुकी है। यह उत्सवर 12 अक्टूबर (विजय दशमी) तक चलेगा। नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने अलग –अलग रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने की परंपरा है। मां दुर्गा को भी हर दिन एक अलग रंग की साड़ी पहनाई जाती है।

देवी दुर्गा इस ब्रह्मांड की रक्षक हैं। समय-समय पर अलग-अलग रूप धरकर अपने भक्तों की रक्षा की है। जब भी दुष्टों का प्रकोप बढ़ा तो शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंध माता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री जैसे रूपों में आकर सर्वशक्तिशाली मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार कर  प्रकृति और सृष्टि को बचाया है। इस मौके पर रंगों का काफी महत्व है। आइये जानते हैं, किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें?

नवरात्रि के पहले दिन पीले कपड़े पहने


आज यानी 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री यानी हिमालय की बेटी की रूप की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग पीला है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहने

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। भक्त सफलता और जीवन में विकास के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं।  ब्रह्मचारिणी का अर्थ होता है जो ब्रह्मा जी के बताए हुए आचरण पर चलें। जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन रहना जरूरी है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें। इससे आपके जीवन में शांति आएगी और माता का आशीर्वाद भी मिलता है।

नवरात्रि के तीसरे दिन ग्रे कलर के कपड़े पहने

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। जीवन में कल्याण और संतुष्टि के लिए मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा का पसंदीदा रंग ग्रे हैं। ऐसे में ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना चाहिए।

नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी रंग के कपड़े पहने

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। ये देवी भय को दूर करती हैं। सफलता की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भय को माना जाता है। मां कूष्मांडा का पसंदीदा रंग नारंगी माना जाता है। ऐसे में इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।

नवरात्रि के पांचवें दिन सफेद रंग के कपड़े पहने

नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है। माता पार्वती कार्तिकेय की मां हैं। कार्तिकेय का एक नाम स्कंद भी है। इस तरह स्कंद की माता यानी स्कंदमाता कहलाती हैं। उन्हें सफेद रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में भक्तों को सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

नवरात्रि के छठे दिन लाल रंग के कपड़े पहने

मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। जब महिषासुर का अत्याचार पृथ्वी पर बढ़ गया था। तब भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों ने अपने-अपने तेज का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए एक देवी को उत्पन्न किया। इस देवी की सर्वप्रथम पूजा महर्षि कात्यायन ने की थी। इसलिए इन्हें कात्यायनी के नाम से जाना गया। इन्हें लाल रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में भक्तों को लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

नवरात्रि के सातवें दिन नीले कपड़े पहने

देवी दुर्गा का 7वां रूप कालरात्रि का है। काल यानी समय और रात्रि मतलब रात। जो सिद्धियां रात के समय साधना से मिलती हैं, उन सब सिद्धियों को देने वाली माता कालरात्रि हैं। इनकी पूजा नवरात्रि के 7वें दिन होती है। इन्हें नीला रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में सातवें दिन नीले रंग के कपड़े भक्तों को पहनना चाहिए।

नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहने

नवरात्रि के 8वें दिन अपने पाप कर्मों के काले आवरण से मुक्ति पाने के लिए महागौरी की पूजा की जाती है। आत्मा को फिर से पवित्र और स्वच्छ बनाने के लिए भी देवी दुर्गा के 8वें रूप महागौरी की पूजा की जाती है। माता महागौरी को गुलाबी रंग प्रिय है। ऐसे में इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

नवरात्रि के नौवें दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहने

माता का नौवां स्वरूप सिद्धिदात्री है। वह भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती है। इस कारण उन्हें सिद्धिदात्री कहते हैं। मान्यता है कि माता के इस स्वरूप की पूजा करने से सभी देवियों की उपासना हो जाती है। उन्हें बैंगनी रंग ज्यादा पसंद है। लिहाजा 9वें दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

Shardiya Navratri 2024 Wishes: नवरात्रि में सज गया मां का दरबार, इन संदेशों के जरिए भेजें शुभकामनाएं

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 03, 2024 11:55 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।