शारदीय नवरात्रि अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। आज (10 अक्टूबर 2024) मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। मां के नौ रूप और 10 महाविद्याएं सभी आदिशक्ति के अंश और स्वरूप हैं। लेकिन भगवान शिव के साथ उनकी अर्धांगिनी के रूप में महागौरी सदैव विराजमान रहती हैं। इसलिए माता का एक नाम शिवा भी है। नवरात्र की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। माता के कुछ भक्त जो पूरे 9 दिन व्रत नहीं रख पाते हैं। वो प्रतिपदा और अष्टमी तिथि को व्रत रखते हैं। महागौरी की कृपा मात्र से हर असंभव कार्य पूरे हो जाते हैं।
