Get App

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, पूरी होंगी सभी मुरादें, जानिए पूजन विधि महत्व और मंत्र

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का आज (6 अक्टूबर 2024) चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा आराधना की जाती है। मां के इस रूप को पूजा करने से भक्तों को संकटों से मुक्ति मिलती है। माता कूष्मांडा को अधिष्ठात्री देवी भी कहा जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2024 पर 5:29 PM
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, पूरी होंगी सभी मुरादें, जानिए पूजन विधि महत्व और मंत्र
Shardiya Navratri 2024: मां कूष्‍मांडा मां को पीले फल, फूल, वस्‍त्र, मिठाई और मालपुआ सबसे प्रिय हैं।

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने का सबसे बेहतर समय नवरात्रि होती हैं। साल में कुल 4 नवरात्रि आती हैं। इनमें दो गुप्त, एक शारदीय और दूसरे चैत्र नवरात्रि होती हैं। इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रही है। आज (6 अक्टूबर 2024) इसका चौथा दिन है। इस दिन मां कूष्मांडा माता की पूजा अर्चना की जाती है। मां की पूजा करने से घर से संकट और विपदाओं को निकालकर व्यक्ति के जीवन में सुख शांति और धन के भंडार भरती हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, दुर्गा मां के इस रूप की आराधना करने से देवी आशीष प्रदान करती हैं और सभी दुखों का नाश होता है।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की मुस्कान की एक झलक ने पूरे ब्रह्मांड का निर्माण किया। इन्हें अष्टभुजा देवी के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप इस त्योहार को मना रहे हैं, तो आपको मां कूष्मांडा की पूजा जरूर करनी चाहिए। वहीं मां कुष्‍मांडा को लेकर ऐसी मान्‍यता है पढ़ने वाले छात्र अगर कूष्‍मांडा देवी की पूजा करें तो उनके बुद्धि विवेक में वृद्धि होती है।

चतुर्थी तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 अक्टूबर को सुबह 07:49 बजे से होगी। जिसका समापन 7 अक्टूबर को सुबह 09:47 बजे होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें