Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया का दूसरा जल्द ही शुरू होने वाला है। स्क्रीन पर फिर से आपको कई टीम अपने बिजनेस प्रपोजल रखते और उनपर पैसों की डिमांड करते नजर आएंगे। वहीं जजेज भी अपने अंदाज में उसे रिजेक्ट या एक्सेप्ट करते दिखाई देंगे। शार्क टैंक के पहले सीजन ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इस बीच दूसरे सीजन के शुरू होने से पहले शो के जज और Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने शो को लेकर एक बड़ी हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि शो में किसी का भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मित्तल ने कहा कि जो भी ऐसा करते हैं। उन्हें शो में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मित्तल की इस टिप्पणी को भारतपे के फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में अश्नीर ग्रोवर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
अश्नीर ग्रोवर का शो में अंदाज
दरअसल, शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में सभी दर्शकों ने अश्नीर ग्रोवर के तीखे अंदाज देखे थे। शो के दौरान उनके कई विवादित बयान रहे। जिससे एंटरप्रेन्योर भी हताश हो जाते थे। शो के दौरान उन्होंने एक बार एक entrepreneur से कहा कि इस कपड़े का पोछा बनाएं क्या? यह बहुत खराब कपड़ा है। उनके दोगलपान जैसे शब्द जमकर सुर्खियां बटोर रहे थे। इतना ही नहीं ग्रोवर ने दोगलापन नाम से एक किताब भी लिख डाली। इसका नाम दोगलापनः द हार्ड ट्रूथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स’ (Doglapan: The Hard Truth about Life and Start-Ups) है। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम पहलुओं को उजागर किया है। इस किताब की जमकर चर्चा हो रही है। ग्रोवर ने अपनी किताब में दावा किया है कि उन्होंने 8 मिनट में 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे सीजन में हुए कई बदलाव
अनुपम मित्तल ने कहा कि पिछले सीजन में उनकी टीम को काफी छूट दी गई थी। मैं किसी खास लोगों पर बात नहीं कर रहा हूं। लेकिन एक टीम के रूप में हमने पिछले साल बहुत सारी पिचों पर लोगों को काफी छूट दी थी। इस साल आप थोड़ा बदलाव देख सकते हैं।
मित्तल ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि किसी की आलोचना करना और किसी का अपमान करने में अंतर है। किसी के पास खराब आइडिया, कारोबार या खराब बिजनेस प्लान होने से वो व्यक्ति बुरा नहीं हो जाता होता है। मेरा ये भी मानना है कि किसी की आलोचना करते समय आपको एक सीमा रेखा खींचनी चाहिए। इससे आप वास्तविक समीक्षा कर सकते हैं और उसे आईना दिखा सकते हैं। मित्तल ने कहा कि ये सीजन -2 है। इसमें किसी का अपमान करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो कोई भी ऐसा करेगा वह शार्क टैंक के शो में रहने लायक नहीं है। बता दें कि शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन 2 जनवरी से प्रसारित होगा।