Get App

Shark Tank India: अनुपम मित्तल का अश्नीर ग्रोवर पर निशाना, कहा 'शो में कोई भी दूसरों को अपमानित करेगा तो हो जाएगा बाहर

Shark Tank India: सोनी चैनल पर शार्क टैंक इंडिया शो ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। अब इसका दूसरा सीजन जल्द ही एयर होने वाला है। इस बीच शो के जज अनुपम मित्तल ने हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि शो में किसी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी इस हिदायत को अश्नीर ग्रोवर से जोड़कर देखा जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2022 पर 1:31 PM
Shark Tank India: अनुपम मित्तल का अश्नीर ग्रोवर पर निशाना, कहा 'शो में कोई भी दूसरों को अपमानित करेगा तो हो जाएगा बाहर
शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन 2 जनवरी से प्रसारित होने वाला है

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया का दूसरा जल्द ही शुरू होने वाला है। स्क्रीन पर फिर से आपको कई टीम अपने बिजनेस प्रपोजल रखते और उनपर पैसों की डिमांड करते नजर आएंगे। वहीं जजेज भी अपने अंदाज में उसे रिजेक्ट या एक्सेप्ट करते दिखाई देंगे। शार्क टैंक के पहले सीजन ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इस बीच दूसरे सीजन के शुरू होने से पहले शो के जज और Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने शो को लेकर एक बड़ी हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि शो में किसी का भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मित्तल ने कहा कि जो भी ऐसा करते हैं। उन्हें शो में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मित्तल की इस टिप्पणी को भारतपे के फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में अश्नीर ग्रोवर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

अश्नीर ग्रोवर का शो में अंदाज

दरअसल, शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में सभी दर्शकों ने अश्नीर ग्रोवर के तीखे अंदाज देखे थे। शो के दौरान उनके कई विवादित बयान रहे। जिससे एंटरप्रेन्योर भी हताश हो जाते थे। शो के दौरान उन्होंने एक बार एक entrepreneur से कहा कि इस कपड़े का पोछा बनाएं क्या? यह बहुत खराब कपड़ा है। उनके दोगलपान जैसे शब्द जमकर सुर्खियां बटोर रहे थे। इतना ही नहीं ग्रोवर ने दोगलापन नाम से एक किताब भी लिख डाली। इसका नाम दोगलापनः द हार्ड ट्रूथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स’ (Doglapan: The Hard Truth about Life and Start-Ups) है। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम पहलुओं को उजागर किया है। इस किताब की जमकर चर्चा हो रही है। ग्रोवर ने अपनी किताब में दावा किया है कि उन्होंने 8 मिनट में 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें