Shark Tank India का दूसरा सीजन जल्द होगा शुरू, जानिए कब और कहां देख सकेंगे शो

Shark Tank India Season 2: बिजनेस बेस्ड रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 2' का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इसके साथ ही इसके प्रीमियर की डेट भी रिलीज कर दी गई है। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 2 जनवरी से प्रसारित होगा। इस बार शो के जजों में भी बदलाव किया गया है

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 2:57 PM
शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन 2 जनवरी से रात 10 बजे प्रसारित होगा

Shark Tank India Season 2: बिजनेस रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) का पहला सीजन सुपरहिट साबित हुआ था। अब इसका दूसरा सीजन भी नए साल में आपकी टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है। शो जल्द ही सोनी चैनल पर प्रसारित होगा। इसकी तारीख और समय का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही इसका नया प्रोमो भी रिलीज किया गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन 2 जनवरी 2023 से प्रसारित होगा। बहुत से एंटरप्रेन्योर (entrepreneur) इस शो के जरिए अपने बिजनेस आइडियाज पिच कर सकते हैं।

सोनी लिव और शार्क टैंक इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ (Shark Tank India Season 2) का प्रोमो सामने आया है। इस शो को 2 जनवरी 2023 से रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह शो सोनी LIV की वेबसाइट और ऐप पर भी स्ट्रीम होगा। शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन को ऑनलाइन देखने के लिए दर्शकों को Sony LIV सब्सक्रिप्शन (subscription) की जरूरत पड़ेगी। इसमे 599 रुपये का सालाना प्लान है।

प्रोमो रिलीज


इसी महीने शो का प्रोमो भी रिलीज हुआ था। प्रोमो में बिजनेस की सही वैल्यू समझाई गई है। इसमें एक लड़का इंजीनियरिंग की तैयारी करने के बजाय कुर्सी पर बैठकर फोन चला रहा होता है। उसकी मां आती है और उसे ताने देती है कि सिर्फ फोन चलाओगे, पढ़ोगे नहीं तो नौकरी नहीं लगेगी। ऐसे में गार्डनिंग का काम करना पड़ेगा। ये सुनकर वह गार्डनिंग का काम कर रहा शख्स उन्हें इंडायरेक्ट तरीके से बिजनेस की वैल्यू समझाता है। वह ताने मारते हुए कहता है कि, गार्डनिंग में क्या रखा है? अब देखो, पिछले साल हमारा रेवेन्यू हुआ था, सिर्फ 28 लाख और इस साल भी कुछ खास नहीं है। ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू 50 लाख रुपये होगा। ये सुनकर वहां मौजूद मां-बेटे शॉक रह जाते हैं। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, "अब पूरी इंडिया बिजनेस की सही वैल्यू समझेगी।

पहला सीजन रहा सुपरहिट

शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। पहले सीजन में जजों ने 67 बिजनेस में 42 करोड़ रुपये निवेश किए थे। इस शो में एंटरप्रेन्योर्स को बढ़ावा दिया जाता है। इसमें एंटरप्रेन्योर्स के साथ बिजनेस बढ़ाने के लिए निवेश भी मिलता है।

Shark Tank India: अनुपम मित्तल का अश्नीर ग्रोवर पर निशाना, कहा 'शो में कोई भी दूसरों को अपमानित करेगा तो हो जाएगा बाहर

ये जज आएंगे नजर

शो में ‘बोट’ कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल, शुगर की को-फाउंडर विनीता सिंह, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की सीईओ नमिता थापर, शादी डॉट कॉम के मालिक अनुपम मित्तल और कारदेखो के फाउंडर अमित जैन हैं। अश्नीर ग्रोवर को अमित जैन ने रिप्लेस किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।