Shark Tank India 2: अश्नीर ग्रोवर को मिस कर रहे हैं लोग, सोशल मीडिया पर गूंजा We want Ashneer Grover के नारे

Shark Tank India के पहले सीजन में अश्नीर ग्रोवर सबसे पॉपुलर जज थे। उनके कमेंट्स सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे थे। फिलहाल दूसरे सीजन का प्रोमो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में अश्नीर ग्रोवर ने खूब TRP बटोरी थी।

Shark Tank India 2: नए कारोबारियों को अपने नए विचारों को उड़ान देने में मदद करने वाला शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का दूसरा सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। लेकिन इस बार के शो में भारत पे (BharatPe) के को-फाउंडर (Co-Founder) अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) नजर नहीं आएंगे। लिहाजा ग्रोवर के फैन्स में मायूसी छा गई है। शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में अश्नीर ग्रोवर ने खूब TRP बटोरी थी। उनके कमेंट्स हमेशा सुर्खियां बटोरते थे। सोनी टीवी ने दूसरे सीजन का प्रोमो जारी कर दिया है। जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

45 सेकंड का ट्रेलर जारी

45 सेकंड के इस इस प्रोमों में एक महिला ठेले पर सब्जी खरीदती नजर आ रही हैं। जिसमें एक महिला सब्जी बेचने वाले से बातचीत कर रही है। दूसरे सीजन में जो शार्क मौजूद रहेंगे। उनमें ‘शादी डॉट कॉम’ के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) , ‘बोट’ के को-फाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta), ‘लेंस्कार्ट’ के फाउंडर पीयूष बंसल (Peyush Bansal), ‘सुगर कॉस्मेटिक’ की को-फाउंडर विनीता सिंह (Vineeta Singh) और ‘एमक्योर फार्मास्युटिकल्स’ की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर (Namita Thapar) दूसरे सीजन में भी नजर आने वाले हैं। वहीं इन पांचों के साथ एक और नए शार्क की एंट्री हुई है। ‘कार देखो ग्रुप’ के को-फाउंडर और CEO अमित जैन (Amit Jain) दिखेंगे।

Shark Tank India की जज नमिता थापर ने कहा, 'मैंने अपने जिंदगी से नेगेटिव लोगों को निकालने की कोशिश की'


दूसरे सीजन में इन जजों की छुट्टी

पहले सीजन से बहुत ही ज्यादा चर्चाओं में आए ‘भारत पे’ के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और ‘को-फाउंडर’ अश्नीर ग्रोवर दूसरे सीजन में नजर नहीं आने वाले हैं। इसके साथ ही ‘मामाअर्थ’ की को-फाउंडर गजल अलघ (Ghazal Alagh) भी दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं हैं। इन दोनों की ही ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ से छुट्टी हो गई है। इस बार रणविजय सिंघा की जगह स्टैंड-अप कॉमेडियन राहुल दुआ होस्टिंग करते नजर आने वाले हैं। शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन का प्रीमियर 20 दिसंबर 2021 से 4 फरवरी 2022 तक प्रसारित हुआ था।

फैन्स ने लगाए नारे

दूसरे सीजन में अश्नीर ग्रोवर के नहीं रहने पर फैन्स नाराज हो गए हैं। प्रोमों में कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। जिसमें बहुत से लोगों ने कहा कि हम अश्नीर ग्रोवर की वापसी चाहते हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा है कि अश्नीर ग्रोवर को शो में होना चाहिए। इसकी वजह ये है कि उनके जवाब दर्शकों और प्रतियोगियों के लिए काफी अच्छे होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।