Facebook की पूर्व बॉस Sheryl Sandberg फिर बनीं दुल्हन, जानिए कौन है नया जीवन साथी

मेटा की पूर्व सीओओ Sheryl Sandberg और एक मार्केटिंग सीईओ और एनबीसी न्यूज के पूर्व प्रोड्यूसर Tom Bernthal ने 2020 में सगाई कर ली थी

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
Sheryl Sandberg 2008 में फेसबुक से जुड़ी थीं, जब वह ग्रोथ की शुरुआती स्टेज में थी

Sheryl Sandberg marries fiancé Tom Bernthal : मेटा की पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शेरिल सैंडबर्ग और उनके मंगेतर टॉम बर्नथाल (Tom Bernthal) ने शादी कर ली है। Sheryl Sandberg ने 22 अगस्त को सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया।

Sheryl Sandberg और एक मार्केटिंग सीईओ और एनबीसी न्यूज के पूर्व प्रोड्यूसर Tom Bernthal ने 2020 में सगाई कर ली थी। 52 वर्षीय Sandberg ने दोनों लोगों का एक दूसरे का हाथ थामे हुए फोटो शेयर की। वह एक सफेद गाउन में नजर आ रही थीं, जबकि बर्नथल ने एक काला सूट पहना हुआ था।

Mark Zuckerberg ने 247 करोड़ रुपये में बेचा अपना घर, साल 2022 में खोई अपनी आधी संपत्ति


Tom Bernthal ने कहा, “गम सहने के बाद, Sheryl Sandberg और मुझे कभी यकीन नहीं था कि हमें कभी फिर से प्यार मिलेगा।”

सैंडबर्ग के पहले पति की हो चुकी है मृत्यु

सैंडबर्ग के पति की 2015 में मृत्यु हो गई थी। उनके दो बच्चे थे। बर्नथल का तलाक हो चुका है और उनके तीन बच्चे हैं।

फेसबुक की दूसरी सबसे पावरफुल एग्जीक्यूटिव रहीं सैंडबर्ग ने अगस्त में अपने पद और अपनी पैरेंट कंपनी मेटा से इस्तीफा दे दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उनका फ्यूचर निश्चित नहीं है, लेकिन उन्होंने समाज सेवा पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है।

सैंडबर्ग 14 साल तक फेसबुक से जुड़ी रहीं

सैंडबर्ग 2008 में फेसबुक से जुड़ी थीं, जब वह ग्रोथ की शुरुआती स्टेज में थी। उन्होंने इसे अरबों डॉलर के एम्पायर में तब्दील करने में अहम भूमिका निभाई

लेकिन सैंडबर्ग और फेसबुक के सीईओ Mark Zuckerberg को उनकी “हर कीमत पर ग्रोथ” की रणनीति को लेकर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था।

दोनों बॉस के बीच टेंशन की भी खबरें आई थीं। हालांकि, विदाई संदेश में दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।