Get App

Naag Nagin: नाग को तड़पता देख सदमे में आई नागिन! नहीं छोड़ा साथ, घंटों करती रही इंतजार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में नाग-नागिन के बीच अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली। खेत में जेसीबी मशीन से सफाई के दौरान एक नाग-नागिन उसके चपेट में आ गए, जिससे नाग की मौके पर ही मौत हो गई और नागिन घायल हो गई। नागिन अपने प्रेमी नाग को तड़पते हुए देखती रही और शव के पास घटों तक बैठी रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2025 पर 8:02 PM
Naag Nagin: नाग को तड़पता देख सदमे में आई नागिन! नहीं छोड़ा साथ, घंटों करती रही इंतजार
Naag Nagin: एक खेत में सफाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर नाग-नागिन का जोड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गए (Photo Credit: Social Media)

प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। जब किसी से सच्चा प्यार होता है तो पूरी दुनिया और भी खूबसूरत लगने लगती है। प्यार का अहसास केवल इंसानों में नहीं बल्कि जानवरों में भी होता है। इसका एक अनोखा उदाहरण मध्य प्रदेश के शिवपुरी का है, जहां पर एक नाग-नागिन के बीच में बेतहाशा प्यार देखने को मिला है।

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के छतरी गांव का है, जहां पर एक खेत में सफाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर नाग-नागिन का जोड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गए। जेसीबी की चपेट में आने से नाग की मौत हो गई। नाग के मौत के बाद नागिन घटों तक नाग के पास फन फैला कर बैठी रही। नागिन को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अपने साथी की मौत के बाद सदमे में चली गई हो।

कहां की है घटना

खबर के मुताबिक, शिवपुरी जिले में खेत में जेसीबी मशीन से सफाई की जा रही थी, इस दौरान नाग-नागिन का जोड़ा बाहर आ गया। दोनों ही जेसीबी मशीन की चपेट में आ गए, जिससे नाग की मौके पर ही मौत हो गई और नागिन घायल हो गई। घटना के बाद मशीन ऑपरेटर ने काम रोक दिया और तुरंत सर्पमित्र सलमान पठान को बुलाया, लेकिन तब तक एक दिल दहला देने वाली घटना घट चुकी थी। नागिन अपने मृत प्रेमी के शव के पास शोक में डूबी रही और उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें