नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से बदतमीजी करने वाले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि त्यागी को मेरठ के पास से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले सोमवार को सोसायटी की महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उनके आवास के बाहर बनाए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया गया था।
