इतनी देर चला लिया मोबाइल फोन तो High BP समेत इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा, सर्वे में खुलासा

Side Effects Of Using Mobile Phone: स्मार्टफोन आजकल के समय में एक बहुत बड़ी जरूरत बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक रिसर्च से पता चला है कि फोन ज्यादा यूज़ करने से हाईपरटेंशन का खतरा रहता है

अपडेटेड May 22, 2023 पर 2:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हफ्ते में करीब 30-59 मिनट फोन पर बात करने वालों में हाई बल्ड प्रेशर का जोखिम 8 फीसदी बढ़ जाता है

Side Effects Of Using Mobile Phone: आज कल मोबाइल लोगों की डेली लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इससे कई तरह के काम निपटाए जा सकते हैं। पैसों का लेन-देन से लेकर, किसी से बात करना हो, मेल चेक करना हो, कुछ सामान मंगवाना है, कोई ऑर्डर करना है। सब तरह के काम किए जा सकते हैं। लेकिन एक रिसर्च में एक ऐसा खुलासा हुआ है। जिसे सुनकर हो सकता है कि आप अपना मोबाइल फोन तोड़ दें। दरअसल रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अगर प ज्यादा देर तक मोबाइल फोन चलाते हैं तो हाइपरटेंशन के शिकार हो सकते हैं।

रिसर्च में सामने आया है कि फोन का इस्तेमाल बल्ड प्रेशर से जुड़ा हो सकता है। एक व्यक्ति जितना ज्यादा फोन पर बिताता है। हाईपरटेंशन का खतरा उतना ही ज्यादा बढ़ जाता है। यूरोपियन हार्ट जर्नल-डिजिटल हेल्थ में पब्लिश हुए नए शोध से पता चला है कि फोन का इस्तेमाल और हाईपरटेंशन के बीच एक लिंक है।

मोबाइल फोन से बिगड़ रही है सेहत


इस स्टडी में शामिल डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग रोजाना 30 मिनट से ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी ज्यादा रहता है। डॉक्टरों का यह भी कहना है कि मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडियो फ्रिक्वेंसी हाई ब्लड प्रेशर का सबसे बड़ा कारण है। डॉक्टरों ने बताया कि मुंबई की भागती जिंदगी में मोबाइल फोन लोगों की सबसे बड़ी जरूरतों में शामिल हो गया है। लेकिन लोगों को इस बात का पता होना काफी जरूरी है कि इसकी वजह से उनकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।

Blood Sugar: अगर आप चाहते हैं कि जिंदगी में न हो डायबिटीज के मरीज, आज से ही इन चीजों को खाना छोड़ दें

जोखिम भरा है फोन का ज्यादा इस्तेमाल

जो लोग फोन पर करीब 30-59 मिनट, 1-3 घंटे, 4-6 घंटे या हर हफ्ते 6 घंटे से ज्यादा समय तक बात करते हैं। हर हफ्ते लोग जितना ज्यादा समय फोन पर बिताएंगे। उन्हें हाई बल्ड प्रेशर होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।

आंखों को पहुंचता है नुकसान

लगातार मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों पर दबाव पड़ सकता है। कभी-कभी हमें इसका एहसास नहीं होता है, लेकिन यह हमारी आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आंखें शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक हैं। मोबाइल की नीली स्क्रीन आपकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

बढ़ सकता है स्ट्रेस

तनाव सामान्य है लेकिन जब सेलफोन से तनाव की बात आती है, तो यह कई कारणों की वजह से हो सकता है। जैसे इंटरनेट पर कुछ पढ़ना, देर तक फोन का इस्तेमाल करना, नींद पूरी ना होना। यह आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।