10 दिन में टूटी शादी, IIM ग्रेजुएट ने बताई भाभी की झूठी वसूली की दर्दनाक कहानी

IIM graduate ON fake domestic violence: हैदराबाद की एक महिला ने अपनी भाभी पर परिवार को फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसकी भाई की शादी को सिर्फ 10 दिन चली। लेकिन उसकी भाभी लगातार पूरे परिवार को परेशान करती रही। वह 10 दिन बाद चली गई और हमारे परिवार पर केस कर दिया। पढ़ें IIM ग्रेजुएट महिला की दर्दभारी कहानी

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 9:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रत्युषा चल्ला का वीडियो वायरल

IIM अहमदाबाद की स्नातक प्रत्युषा चल्ला ने एक वीडियो में अपने परिवार के साथ हुई परेशानियों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी पूर्व भाभी ने उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे ट्विटर पर 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस खुलासे के बाद पुरुषों पर घरेलू हिंसा और कानून के गलत इस्तेमाल को लेकर बहस फिर से तेज हो गई है। हाल ही में बेंगलुरु के टेक्निकल एक्सपर्ट अतुल सुभाष की आत्महत्या ने भी इन मुद्दों को उजागर किया है।

प्रत्युषा ने बताया कि उनके भाई हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टन्ट प्रफेसर हैं। उनकी 2019 में शादी हुई थी। लेकिन यह शादी सिर्फ 10 दिनों तक ही चली। उनकी भाभी ने उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने धारा 498A (महिला प्रताड़ना) के तहत केस दर्ज करा दिया। जिससे उनका परिवार पिछले पांच सालों से परेशान है।

परिवार की सेहत पर पड़ा असर


शादी टूटने के बाद महिला ने उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। प्रत्यूषा ने कहा कि FIR बिना किसी जांच के दर्ज हुई। पांच साल हो गए, लेकिन ट्रायल अब तक शुरू नहीं हुआ है इस कानूनी खींचतान ने प्रत्यूषा  के माता-पिता की सेहत पर बुरा असर डाला है। उन्होंने बताया, "मेरे माता-पिता की तबीयत खराब हो चुकी है। ये सब हमारे लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है।"

करियर हुआ बर्बाद

प्रत्युषा ने बताया कि इस केस की वजह से उनका करियर भी बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा, "मैं IIM और IIT से पढ़ी हूं। गोल्डमैन सैक्स में वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हूं। लेकिन इस केस के कारण मेरी प्रोफेशनल लाइफ ठप हो गई है।"

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने लिखा कि अरेंज मैरिज सिस्टम और कानून का गलत इस्तेमाल समाज के लिए खतरनाक है। एक यूजर ने लिखा, "अरेंज मैरिज मानसिक और भावनात्मक शोषण की वजह बन सकती है।"

क्या ये सिस्टम बदलेगा?

प्रत्युषा का अनुभव उन लोगों के लिए एक सबक है, जो ऐसी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। यह मामला न केवल न्यायिक प्रणाली के सुधार की मांग करता है, बल्कि उन परिवारों को सहारा देने की जरूरत भी बताता है, जो ऐसे मामलों में फंसते हैं।

Maharashtra News: भांजी ने भागकर प्रेमी से की शादी, नाराज मामा ने रिसेप्शन के खाने में मिला दिया जहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।