Solar Eclipse 2023: अक्टूबर का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इसकी वजह ये है कि इस एक महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगने वाले हैं। दरअसल, सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार को पितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। वहीं ठीक उसके 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ऐसे में अगर आपकी रूचि आसमान में होने वाली घटनाओं पर है तो 14 अक्टूबर का दिन आपके लिए खास हो सकता है। साल 2012 के बाद पहली बार अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में सालाना सूर्य ग्रहण (Ring of Fire Solar Eclipse) का आंशिक नजारा दिखाई देगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को चंद्रमा सूर्य के सामने स्थित होगा। जिससे इसका अधिकांश हिस्सा छिप जाएगा। लेकिन एक शानदार गोला या वलय नजर आएगा। अमेरिका, मैक्सिको और दक्षिण और मध्य अमेरिका के कई देशों में लाखों लोग पश्चिमी गोलार्ध में इस दुर्लभ घटना का नजारा देख सकते हैं।
जानिए क्या होता है एनुअल सोलर एक्लिप्स
नासा के मुताबिक, एनुअल सोलर एक्लिप्स (सूर्य ग्रहण) विशेष रूप से तब होता है जब चांद पृथ्वी से अपने सबसे दूरी के प्वाइंट पर सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। इस दौरान चांद सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता है। जिस कारण आसमान में सूर्य के प्रकाश का एक पतला घेरा या 'रिंग ऑफ फायर' बन जाता है। इस बीच, ये पल बेहद खूबसूरत दिखता है। जबकि पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है। जब चंद्रमा पृथ्वी के इतना करीब होता है कि वह आकाश में सूर्य जितना बड़ा दिखाई देता है। लेकिन, ध्यान दें कि इसे नग्न आखों से नहीं देखना है। इससे आपकी आखों को नुकसान पहुंच सकता है।
क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। भारत और दुनिया भर में लोग इसे यूट्यूब चैनल नासा के आधिकारिक प्रसारण के माध्यम से देख सकते हैं। इसकी स्ट्रीमिंग 14 अक्टूबर 2023 को शाम 4:30 बजे शुरू होगी। वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया, पेरू क्यूबा, जमैका, हैती, ब्राजील, उग्वे, आदि देशों में नजर आएगा।