स्पाइसजेट के सिस्टम पर मंगलवार, 24 मई की रात को रैंसमवेयर का अटैक हुआ। इससे उसका परिचालन सुस्त पड़ गया और सुबह की कई उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरलाइन ने बुधवार को ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी है। स्पाइसजेट ने कहा, “स्पाइसजेट के सिस्टम में बीती रात रैंसमवेयर अटैक (ransomware attack) की कोशिश हुई है और इससे आज सुबह की कुछ फ्लाइट्स लेट हो गईं। हमारी आईटी टीम स्थिति को नियंत्रित और ठीक कर लिया है। अब उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं।”
