पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी होती हैं। पालक भी एक ऐसे ही सब्जी है। जिसके सेवन से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। पालक में आयरन, कैल्शियम और विटामिन का भंडार माना जाता है। यह शरीर में खून बढ़ाने और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। पालक विटामिन और मिनरल्स का बेहतर स्रोत है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस भी है। सर्दियों में पालक को चमत्कारिक सब्जी माना जाता है। पालक विटामिन K, A और C का एक अच्छा स्रोत है। यह हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। पालक विटामिन Bबी2 और ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी खजाना है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।
