पालक उबालकर पानी फेंकने की ना करें गलती, पेट और BP के लिए है फायदेमंद

Spinach Boiled Water: जब आप पालक का साग बनाते हैं तो उसके गरम पानी को फेंकने की गलती न करें। उस पानी में इतने सारे पोषक तत्व होते हैं कि वह आपकी आधी बीमारियों को पनपने से पहले ही खत्म कर सकता है। ये पानी सबसे ज्यादा माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है

अपडेटेड Mar 25, 2023 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
पालक का पानी भले ही पीने में स्वाद न आए। लेकिन यह सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है

Spinach Boiled Water: पालक (spinach) सेहत के लिए बेहद पायदेमंद माना गया है। पालक पनीर, पालक पराठा या पालक की सब्जी बनाने के लिए लोग जब इसके पत्तों को उबालते हैं तो, उबालने के बाद इसके पानी को फेंक (spinach water) देते हैं। ये पानी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यहां तक कि पालक के पत्तों से भी ज्यादा ये शरीर के लिए फायदेमंद माना गया है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। पालक में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, आयरन, कैलशियम, पोटैशियम, सोडियम मैग्नीशियम और डाइटरी फाइबर मौजूद होता है।

जानकारों का कहना है कि अगर आप पालक को उबालकर उसका पानी पीते हैं, तो ये आपको कई बड़ी बीमारियों से बचा सकती है। आज हम आपको पालक के पानी के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

पालक के फायदे


आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद

पालक का गरम पानी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। उस पानी में विटामिन-A होता है। इससे आखों की रोशनी बढ़ती है। इसके साथ ही उसमें ल्यूटिन और जेक्साथिन (lutein and zeaxanthin) जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को मजबूत करते हैं।

इम्यूनिटी

पालक का पानी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।

दिल और दिमाग को कमजोर बना देता है यह एसिड, ऐसे लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल

पालक में नाइट्रेट नाम का एक कंपाउंड मौजूद होता है। इसके अलावा ये मैग्नीशियम, पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। हाई बीपी के रोगियों को पालक का पानी काफी फायदा पहुंचा सकता है। इससे दिल के रोगों के जोखिम को भी कम करने में मदद मिलती है।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए पालक का पानी पीना काफी फायदेमंद है। इसमें कई प्रकार के न्यूट्रीएंट्स जैसे आयरन और प्रोटीन होता है। इससे बालों को अंदर से मजबूत और खूबसूरत बनाने में मदद मिलती है।

स्किन को हेल्दी रखता है

पालक का पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और स्किन अंदर से ग्लो करती है। साथ ही ये शरीर से गंदगी को बाहर निकालने और एक्ने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

कैसे पिएं पालक का पानी?

जब आप पालक को उबाल कर इसे निकाल लेते हैं तो, नीचे पानी बचता होगा। इस पानी को एक ग्लास में डालें और इसमें नमक या काला नमक मिलाएं और इसका सेवन करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।