Spinach Boiled Water: पालक (spinach) सेहत के लिए बेहद पायदेमंद माना गया है। पालक पनीर, पालक पराठा या पालक की सब्जी बनाने के लिए लोग जब इसके पत्तों को उबालते हैं तो, उबालने के बाद इसके पानी को फेंक (spinach water) देते हैं। ये पानी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यहां तक कि पालक के पत्तों से भी ज्यादा ये शरीर के लिए फायदेमंद माना गया है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। पालक में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, आयरन, कैलशियम, पोटैशियम, सोडियम मैग्नीशियम और डाइटरी फाइबर मौजूद होता है।
