Get App

Success Story: मिजोरम के किसान ने खेती से कर दिया कमाल, 7 गुना बढ़ गई कमाई, पीएम मोदी ने की सराहना

Success Story: खेती किसानी के जरिए अब किसान मोटी कमाई करने लगे हैं। बहुत से किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नकदी फसल की ओर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे ही मिजोरम के एक किसान ने खेती के जरिए अपनी तकदीर बदल दी है। किसान शुयाया राल्ते जैविक खेती के जरिए बंपर कमाई कर रहे हैं। उनकी इस मेहनत को पीएम मोदी ने भी सराहना की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2024 पर 1:01 PM
Success Story: मिजोरम के किसान ने खेती से कर दिया कमाल, 7 गुना बढ़ गई कमाई, पीएम मोदी ने की सराहना
Success Story: जैविक खेती के जरिए किसान मोटी कमाई कर रहे हैं।

Success Story: बिजनेस करने के अलावा अब लोगों का रुझान खेती की ओर भी बढ़ा है। हाल ही में मिजोरम के एक किसान ने खेती का तरीका बदलकर अपनी कमाई सात गुना बढ़ा ली है। मिजोरम के आइजोल के किसान शुयाया राल्ते ने जैविक खेती (Organic Farming) के जरिए अपनी कमाई बढ़ाई है। उनकी इस मेहनत को देखकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है। दरअसल, मिजो किसान ने साल 2017 में रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती (Organic Farming) को अपना हथियान बना लिया। उन्होंने अदरक (Ginger), मिजो मिर्च (Mizo chilly) और अन्य सब्जियों की जैविक खेती की शुरुआत कर दी। इसके बाद उनकी बंपर कमाई होने लगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) के लाभार्थियों से बातचीत की थी। इसमें जैविक खेती करने वाले मिजो किसान की अपनी कमाई 7 गुना से अधिक बढ़ाने के लिए सराहना की थी।

कैसे बढ़ी 7 गुना कमाई

किसान ने आगे बताया कि वो अपनी उपज को नई दिल्ली तक की अलग-अलग कंपनियों को बेचते हैं। इससे उनकी कमाई में इजाफा हुआ है। यह 20,000 रुपये से बढ़कर 1,50,000 रुपये हो गई है। पीएम मोदी ने मिजो के किसान से खेती की उपज बेचने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा है कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र में मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट (Organic Value Chain Development) के तहत एक मार्केट बनाया गया है। जिसके तहत किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज को बेच सकते हैं। . प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि देश में कई किसान जैविक खेती (Organic Farming) को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें