The Vaccine War Review: लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति ने हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म द वैक्सीन वॉर की स्क्रीनिंग को अटेंड किया। फिल्म को भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म में इंडियन साइंटिस्ट्स की कोरोना के खिलाफ जंग दिखाई गई है। साथ ही देश और दुनिया के लिए सबसे सस्ती कीमत में तैयार किए गए वैक्सीन की जर्नी को बताया गया है। विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुधा मूर्ति दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फिल्म को दिल छू देने वाली बताया।
