Get App

महिला को 26 हफ्ते से अधिक का गर्भ गिराने की अनुमति देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

26-Week Pregnancy Case: शीर्ष अदालत ने विवाहित महिला की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसने अपनी बीमारी के कारण 26 सप्ताह से अधिक के स्वस्थ भ्रूण को समाप्त करने की मांग की थी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र के बेंच ने यह ऐतिहासाकि फैसला सुनाया

Akhileshअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 5:56 PM
महिला को 26 हफ्ते से अधिक का गर्भ गिराने की अनुमति देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
26-Week Pregnancy Case: शीर्ष अदालत ने महिला की याचिका इसलिए खारिज कर दी, क्योंकि उसका भ्रूण स्वस्थ है

26-Week Pregnancy Case: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें 26 सप्ताह से अधिक के गर्भ को गिराने की इजाजत मांगी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को विवाहित महिला को उसके 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने महिला की याचिका इसलिए खारिज कर दी, क्योंकि उसका भ्रूण स्वस्थ है और एम्स के मेडिकल बोर्ड को उसमें कोई विसंगति नहीं दिखी।

शीर्ष अदालत ने विवाहित महिला की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसने अपनी बीमारी के कारण 26 सप्ताह से अधिक के स्वस्थ भ्रूण को समाप्त करने की मांग की थी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र के बेंच ने यह ऐतिहासाकि फैसला सुनाया।

कोर्ट ने क्या कहा?

CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि महिला (जो दो बच्चों की मां है) का गर्भकाल 24 सप्ताह से अधिक समय का हो गया है जो मेडिकल टर्मिनेशन के मुताबिक गर्भपात की अनुमति की अधिकतम सीमा है। इसके बाद गर्भ गिराने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें