Surya and Chandra Grahan 2023: इस महीने में एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। जिसके कारण आसमान में एक शानदार रिंग के जैसा दुर्लभ नजारा दिखाई देगा। इसके बाद 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिष गणना में ग्रहण लगने की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रहण लगने की घटना को खगोलीय घटना माना गया है। साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण अक्टूबर महीने में लग रहे हैं। सूर्य ग्रहण यूएस, मेक्सिको और सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में देखने को मिलेगा।
