मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार किया है। स्वीडिश नागरिक को इंडिगो की क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि स्वीडन के एक यात्री ने 30 मार्च को बैंकॉक से मुंबई के बीच उड़ान के दौरान हंगामा कर दिया। यात्री की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि घटना के दौरान यात्री नशे की हालत में था।
फ्लाइट में यात्री ने किया गलत व्यवहार
पुलिस के मुताबिक वेस्टबर्ग ने कथित तौर पर उस वक्त फ्लाइट के मेंबर्स के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया जब खाना परोसा जा रहा था। 62 साल के क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग ने इस दौरान 24 साल की एक क्रू मेंबर को गलत तरीके से छुआ था। घटना के बारे में बताते हुए इंडिगो के चालक दल के सदस्य ने कहा कि समस्या तब शुरू हुई जब मैंने वेस्टबर्ग को सूचित किया कि हमारे पास सी फूड नहीं है। उस वक्त क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग नशे में था।
सबके सामने की एयर होस्टेस से छेड़-छाड़
एयर हॉस्टेस का कहना है कि स्वीडिश यात्री ने सबसे सामने मुझसे छेड़ छाड़ की। मैनें उसे चिकन परोसा और पेमेंट के लिए उसका एटीएम कार्ड मांगा। कार्ड स्वाइप करने के बहाने उस यात्री ने मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने उसे वापस खींच लिया और फसे पिन इंटर करने को कहा। हालांकि बाद में उसने सारी हदें पार कर दीं। उसने उठ कर सारे यात्रियों के सामने ही मुझसे छेड़-छाड़ शुरू कर दी। केबिन क्रू मेंबर के चिल्लाने पर यात्री अपनी सीट पर लौट गया। हालाँकि, कुछ ही क्षणों के बाद, वह फिर से खड़ा हो गया और चालक दल के एक अन्य सदस्य के साथ बहस करने लगा। मुंबई में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वह यात्रा के दौरान 'F*** y**' चिल्लाता रहा और न केवल चालक दल बल्कि अन्य यात्रियों को भी कोसता रहा।
मुंबई में किया गया गिरफ्तार
हालांकि पूरी घटना पर फ्लाइट के कैप्टन ने हस्तक्षेप करते हुए स्वीडिश यात्री को रेड वॉर्निंग कार्ड भी पढ़ कर सुनाया। प्लेन के मुंबई में लैंड करने के बाद उस स्वीडिश यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शुक्रवार को स्वीडिश यात्री को 20,000 रुपये की जमानत पर रिहा किया गया था।