स्विट्जरलैंड की एक टूरिस्ट ने 16,000 का लॉबस्टर किया ऑर्डर, महिला की दरियादिली इंटरनेट पर वायरल

एक्स पर Bowner नाम की एक यूजर ने वीडियो शेयर की जिसमें वो एक लॉबस्टर ऑर्डर करती हैं। महिला इस लॉबस्टर को खाने की जगह उसके साथ कुछ ऐसा करती हैं कि हर तरफ सोशल मीडिया पर उनके ही चर्चे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें लताड़ रहा है। किसी समुद्री जीव के प्रति लगाव दिखाना उन्हें महंगा पड़ रहा है।

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
लॉबस्टर को उबालकर उसे टमाटर, प्याज, नींबू का रस, काली मिर्च और नमक से बनी सॉस में पकाया जाता है

स्विट्जरलैंड से इटली के सार्डिनिया में घूमने गई एक टूरिस्ट ने काफी हैरान करने वाली हरकत की। उन्होंने वहां के एक रेस्तरां से एक 200 डॉलर यानी 16,636 रुपए का लॉबस्टर ऑर्डर किया जिसकी कीमत थी। इसे खरीदने के बाद उन्होंने उसे वापिस समंदर में डाल दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर इसे यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शंस मिल रहे हैं। महिला ने वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है।

महिला ने लॉबस्टर किया ऑर्डर

एक्स पर Bowner नाम की एक यूजर ने वीडियो शेयर की जिसमें वो एक लॉबस्टर ऑर्डर करती हैं। इसके बाद उन्होंने रेस्तरां को रिक्वेस्ट की कि उन्हें लॉबस्टर जिंदा सर्व की जाए। इसके बाद महिला ने उसे समुद्र के बीच छोड़ दिया। टेलीग्राफ की रिपोर्ट की मुताबिक Gente Di Mare रेस्टोरेंट में स्पैगिटी और एला कैटलाना जैसी डिशेज को लॉबस्टर्स के साथ बनाया जाता है। लॉबस्टर को उबालकर उसे टमाटर, प्याज, नींबू का रस, काली मिर्च और नमक से बनी सॉस में पकाया जाता है। टूरिस्ट ने नोटिस किया कि एंट्रेस पर एक टैंक बना हुआ है जिसमें लॉबस्टर्स हैं। इसके बाद टूरिस्ट ने अपनी डिश के साथ जिंदा लॉबस्टर मंगवाया।


समुद्र में छोड़ा लॉबस्टर

रेस्टोरेंट के मालिक Antonio Fasolino ने कहा कि महिला रेस्टोरेंट में आई और उनकी नजर एंट्रेस पर रखे एक्वारियम पर रुक गई। बाद में महिला ने हमसे कहा कि क्या वो एक लॉबस्टर को समुद्र में आजाद कर सकती हैं? पहले तो हमें लगा कि वो मजाक कर रही हैं लेकिन वो काफी सीरियस लग रही थीं इसलिए हमने भी कहा कि कोई परेशानी नहीं है। बता दें कि महिला को लॉबस्टर एक बाल्टी में सर्व किया गया। वो अपने पति के साथ रेस्टोरेंट से बाहर गई पहले उसे प्यार से सहलाया और बाद में सार्डिनिया के उत्तरी भाग की ओर समुद्र में छोड़ दिया।

डिफेक्टेड iPhone को लेकर आदमी ने किया केस, जीता 1 लाख रुपए का मुआवजा

लोग ले रहे महिला की क्लास

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की नजर इस वीडियो पर पड़ी। कुछ को महिला का ये कदम पसंद आया तो कुछ ने इसे फेक और दिखावे से भरा बताया। एक यूजर ने लिखा कि क्या उन्हें अटेंशन चाहिए थी। दूसरे यूजर ने लिखा कि बढ़िया जेस्चर था लेकिन लॉबस्टर समुद्र के किनारे पर नहीं रहते हैं इसलिए वो अब तक मर चुका होगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि वो किसी और रेस्टोरेंट में जाकर वहां के सारे लॉबस्टर्स को क्यों आजाद नहीं कर देती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।